Top Ad unit 728 × 90

HEADLINE

recent
recent

अंदेशा है कि प्रकाश आंबेडकर औरंगाबाद की लोकसभा सीट से एमआएम गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।

संभावना है कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एमआइएम और डॉ. प्रकाश आंबेडकर की पार्टी मिलकर लड़ेगी। ख़ुद Asaduddin Owaisi ने एक प्रेसनोट जारी कर इस बात के संकेत दिए हैं। डॉ. प्रकाश संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सगे पोते हैं और महाराष्ट्र की राजनीति, विशेषकर विदर्भ इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है। अंदेशा है कि प्रकाश आंबेडकर औरंगाबाद की लोकसभा सीट से एमआएम गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। अगर ऐसा हुआ तो औरंगाबाद लोकसभा सीट के साथ शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर बहुत ज़्यादा असर दिखेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में मजलिस ने तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे जिसमें एक पर कामयाबी मिली और दूसरी पर बहुत ही कम मतों से हार हुई, जबकि तीसरी सीट पर भी मजलिस का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था। पिछली बार मजलिस अकेली थी और दूसरे राजनीतिक दल उसे राजनीतिक रूप से अस्पृश्य समझ रहे थे। इसबार प्रकाश आंबेडकर का साथ रहा तो दोनों के लिये काफी फायदेमंद रहेगा।
© Javed Patel

अंदेशा है कि प्रकाश आंबेडकर औरंगाबाद की लोकसभा सीट से एमआएम गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। Reviewed by Unknown on August 28, 2018 Rating: 5

No comments:

Copyright © 2018 By News Nation 18

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.