आधार निराधार
आधार निराधार
प्रिया नाम की एक महिला अपना आधार लिंक कराने एयरटेल सेंटर पर पहुंची तो पता चला कि उनके आधार से पहले ही 9 अलग-अलग नंबर पहले से ही लिंक हैं, उन्होंने इसकी शिकायत जब ट्विटर पर यूआईडीएआई से की तो उन्होंने तहसील में बैठे बाबू जैसा जवाब दिया कि कम आपको इस वजह से पता तो चला वरना आपको पता ही नहीं चलता। तो इस कोलंबस खोज के बाद प्रिया एयरटेल से लेकर वोडाफोन तक के चक्कर लगा रहीं हैं और यूआईडीएआई मगन है कि उन्होंने एक अविष्कार कर दिया पर इन सवालों का जवाब पांडे जी के फूफा देंगे
1. वो 9 नंबर किसी और के बायोमीट्रिक से आथेंटिकेट कैसे हुए?
2. इन 9 लोगों के उंगलियों के निशान और रेटिना प्रिया के आधार डिटेल से कैसे मैच हो गये?
3. क्या यूआईडीएआई को खुद एयरटेल से इस बाबत सवाल नहीं करना चाहिए था कि प्रभु ये कैसे हुआ?
4. जब जर्नलिस्ट पर एफआईआर हो सकती है लेकिन एयरटेल पर क्यों नहीं?
5. क्या यूआईडीएआई इस बात को लेकर निश्चिंत है कि उन 9 नंबरों का इस्तेमाल किसी आतंकी गतिविधियों में नहीं होगी?
पोस्ट: अभिषेक अजात
#आधार_निराधार
आधार निराधार
Reviewed by Unknown
on
January 21, 2018
Rating:
Reviewed by Unknown
on
January 21, 2018
Rating:

No comments: